Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में राहुल-रोहन के आगे जस्ट चैंपियन ढेर

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में राहुल-रोहन के आगे जस्ट चैंपियन ढेर

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। राहुल के हरफनमौला खेल व रोहन की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारती जूनियर ने जिला क्रिकेट लीग में विजयी आगाज किया। उसने अपने पहले मुकाबले में जस्ट चैंपियन को 181 रनों के विशाल अंतर से हराया। चालू सत्र में किसी टीम की यह लीग में सबसे बड़ी जीत है।

एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में भारती जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। अमन व प्रियेश ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। अमन ने 40 रनों के योगदान दिया पर पारी के हीरो रहे राहुल।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 52 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके व 2 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में विशाल (19) ने भी तेज पारी खेली। इसकी बदौलत भारती जूनियर ने निर्धारित 35 ओवर में 226 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया। नीरज सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट चटकाये।

जवाबी पारी खेलने उतरी जस्ट चैंपियन के बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में दिखे। कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। सौरभ (10) इकलौता बल्लेबाज रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ। पूरी टीम महज 45 रनों पर सिमट गयी। भारती जूनियर की ओर से रोहन ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन खर्च कर छह विकेट चटकाये। राहुल ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखलाया। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ.राजेश कुमार ने उसे मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कल का मैच : क्रिकेट एकेडमी बनाम बीएसटी रेड

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.