आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने सीएबी को 4 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की पूरी टीम 120 रन बनाकर आउट हो गई। सीएबी की तरफ से आरिफ ने सर्वाधिक 46 रन, हिमांशु ने 25 रन, सुशील ने 12 रन और सुधांशु ने 11 रनों का योगदान किया। जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक रंजन और कुंदन कौशिक ने तीन-तीन विकेट, रोशन ने दो विकेट और विशाल ने एक विकेट लिया।

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर ब्वॉयज की टीम 6 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया। जूनियर ब्वॉयज की तरफ से विवेक ने सर्वाधिक 28 रन, रितिक ने नाबाद 22 रन, शुभम नारायण पाठक ने 19 रन और कुंदन कौशिक ने नाबाद 14 रनों का योगदान किया। सीएबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सनी ने सर्वाधिक 2 विकेट, रितिक-हिमांशु -अर्चित और बिट्टू को एक-एक विकेट मिला। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम जूनियर ब्वॉयज क्लब के कुंदन कौशिक को दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एचडी ब्लू हैवेल्स स्कूल की तरफ से दिया जा रहा है। आज के मैच के निर्णायक आदित्य आर्यन और सूरज श्रीवास्तव थे ,स्कोरिंग विक्की ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी आकाश कुमार, धीरज कुमार ,सीएबी के सचिव कुमार विजय, कुमार मंगलम, राहुल कुमार उपस्थित थे।

कल का मैच सीनियर डिवीजन में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।