Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर क्रिकेट लीग में जूनियर ब्वॉयज सीसी विजयी

भोजपुर क्रिकेट लीग में जूनियर ब्वॉयज सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। शहर के महाराजा कॉलेज मैदान पर भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब को 35 रनों से हराया। मैच का उद्घाटन किया जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस जीता जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के कप्तान संतोष ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 35 ओवर में 205 रन बनाये। कुंदन कौशिक ने धुआंधार पारी खेलते हुए 50 रन और अभिषेक ने 41 रन बनाये। कप्तान संतोष ने 32 रन और देवेश प्रताप ने 30 रन बनाये। नीलांशु और कनिष्क ने दो-दो विकेट चटकाये।

206 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन ने मात्र 170 रन पर ऑल आउट हो ग् इस तरह जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया। सुमित ने शानदार 61 रनों की पारी खेली लेकिन अपने टीम को जीत नहीं दिला सके। रत्नेश नंदन ने 22 रनों का योगदान दिया। अभिषेक ने तीन, विवेक ने तीन और जीत ने 2 विकेट प्राप्त किए।

मैच के अंपायर थे अजीत कुमार एवं राकेश कुमार जबकि स्कोरर की भूमिका में आकाश मौजूद थे। कल का मैच जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब और एक्सट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच सुबह 9:00 बजे से खेला जायेगा।

इसे भी पढ़ें-
अरवल जिला क्रिकेट में प्रवीण के शतक & जितेंद्र के पंजा से जीता आरएएस

कटिहार क्रिकेट लीग में राइजिंग पर भारी पड़ा स्टार राइजिंग, इरफान चमके
बेगूसराय कैपिटल्स बेगूसराय प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में आरओएस की टीम जीती
बिहार क्रिकेट के जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चैयरमैन की छुट्टी पर जाने की है चर्चा
आशुतोष अमन और अपूर्वा आनंद को मिलेगा बीसीसीआई अवार्ड
कर्नल सीके नायडू u-23 cricket में बिहार को मणिपुर ने चौंकाया
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव पर आया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पटना जूनियर क्रिकेट लीग में बीएन एकादश जीता

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.