Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंडक्रिकेट WOMENS UNDER 15 ONE DAY TROPHY में झारखंड की कुमारी पलक ने खेली कप्तानी पारी

WOMENS UNDER 15 ONE DAY TROPHY में झारखंड की कुमारी पलक ने खेली कप्तानी पारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 25 नवंबर। ग्वालियर में चल रहे वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में झारखंड की कुमारी पलक ने नाबाद शतक जमाया और टीम को 42 रन की जीत दिला दी।
टॉस छत्तीसगढ़ ने जीता और झारखंड को बैटिंग का न्योता दिया।
झारखंड ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाये। कप्तान कुमारी पलक ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा लक्ष्मी कुमारी ने नाबाद 17 रन बनाये।
छत्तीसगढ़ की ओर से रिशिका श्रीवास्तव ने 42 रन देकर 4, महक नरवासे ने 16 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में छत्तीसगढ़ ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाये। चांद चेलक ने 47, शेख नाजिया ने 14, रिशिका श्रीवास्तव ने नाबाद 28 रन बनाये।
झारखंड की ओर से लक्ष्मी कुमारी ने 22 रन देकर 1, कुमारी पलक ने 33 रन देकर 1, अंकिता कुमार मौर्या ने 21 रन देकर 1 और दिव्या राय ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये। कोच पंचीत कुमार महतो और बुंटी किकेट क्लब के सभी सदस्यों ने कुमारी पलक समेघ टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.