Thursday, June 4, 2026
Home Slider झारखंड वुशू एसोसिएशन का सत्र 2020-21 का वार्षिक कैलेंडर जारी

झारखंड वुशू एसोसिएशन का सत्र 2020-21 का वार्षिक कैलेंडर जारी

by Khel Dhaba
0 comment
धनबाद के क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया अस्मिता वुशू लीग 2025 की तैयारी।

रांची। झारखंड वुशू एसोसिएशन ने सत्र 2020-21 के लिए कोरोना के मद्देनजर अपना परिवर्तित कैलेंडर जारी किया। गुरुवार को  हुई झारखंड वुशु एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक में इसकी मंजूरी दी गई।

इसकी जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा कर दी है जिसमे सीनियर का आयोजन चंडीगढ़ में,सब जूनियर का आयोजन रांची एवं जूनियर का आयोजन पंजाब में होना है। इसके मद्देनजर हमारा वार्षिक कैलेंडर निम्न रूप से निर्धारित किया गया है।

1.झारखंड राज्य जूनियर वुशू प्रतियोगिता -31 जनवरी, रांची
2.झारखंड राज्य सीनियर वुशू प्रतियोगिता -07 फरवरी, रांची
3.झारखंड राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता -13 -14  फरवरी, रांची
4.राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पूर्व फरवरी- मार्च 2021
5.16 वी नेशनल सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप -21 से 25 मार्च  2021,रांची

उन्होंने बताया कि इनके संबंध में खेल विभाग एवं झारखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन को पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का अयोजन पहले ही किया जाना था लेकिन कोरोना काल के कारण उपस्थित हुई परिस्थितियों के कारण इसे मार्च में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी आयोजनों में कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.