Tuesday, June 2, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स झारखंड खेलो इंडिया वीमेंस लीग एथलेटिक्स 17 सितंबर को रांची में

झारखंड खेलो इंडिया वीमेंस लीग एथलेटिक्स 17 सितंबर को रांची में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित खेलो इंडिया महिला लीग (एथलेटिक्स) का आयोजन आगामी 17 सितंबर को स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से ऊपर की कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। एक महिला खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट में भाग लेंगी। प्रतियोगिता की इंट्री फीस 200 रखी गई है। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। खिलाड़ियों पंजीकरण भारतीय खेल प्राधिकरण गेट नंबर-16,मोराबादी, रांची में 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से किया जायेगा।
इस लीग में सौ मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.