Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंड Jharkhand Football : गढ़वा ने गिरिडीह को 2-1 से हराया

Jharkhand Football : गढ़वा ने गिरिडीह को 2-1 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रामगढ़ जिला के बरकाकाना में आयोजित सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को गढ़वा जिला की टीम ने गिरिडीह टीम को एक गोल से पराजित कर दिया। मैच के 23 मिनट में गढ़वा की कप्तान रुकमणी कुमारी ने मैदानी गोल कर गढ़वा टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। मगर 40 मिनट में गिरिडीह के खिलाड़ी ने गोल कर मैच को एक-एक बराबरी पर ला दिया सेकंड हाफ में गढ़वा की पुष्पा कुमारी सिंह ने रुकमणी के शानदार पास पर 2 गोल मार कर गढ़वा टीम 2-1 की बढ़त दिला दी और मैच समाप्ति तक बढ़त बनाए रखी ।

टीम की जीत पर टीम के पूरे खिलाड़ी और कोच मैनेजर को गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्रा, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी जेके मिश्रा, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष उमेश सहाय, उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केसरी मदन, केशरी मनीष केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, अरविंद कुमार, जगरनाथ राम, कॉसलेस तिवारी, रामाशंकर सिंह, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, किशोर कुणाल, चन्द्रबहादुर सिंह, अनुग्रह नारायण दुबे, रामप्रवेश तिवारी, अजय गुप्ता, कुश कुमार, उत्तम कुमार पांडेय, प्रीतम गॉड, मोहम्मद जुल्फिकार, मोहम्मद शमशाद, पंकज केसरी, अवधेश कुमार, सुशील सिन्हा, प्रणव कुमार, आशा देवी ने इस जीत पर बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.