रांची, 4 अप्रैल। खेल एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का सफल समापन हो गया। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 35 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
समापन समारोह रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने झारखंड टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दुमका के जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, तीरंदाजी कोच सुमित मिश्रा, करण कर्मकार सहित खिलाड़ियों ने ट्रॉफी ग्रहण की।
झारखंड के पदक विजेता
स्वर्ण
एथलेटिक्स: पृथ्वी उरांव , पुतुल बास्की, आशा किरण बारला, शिवानी कुमारी,अनामिका उरांव, चिन्ता मनी टूटी, तनिषा कुमारी,नेहा खलको, शिव कुमार सोरेन, प्रीति लकड़ा,राहुल उरांव
कुश्ती : पूनम उरांव, नेहा कुमारी,अजीत मुंडा, अभिषेक मुंडा
तीरंदाजी : कोमोलिका बारी ,कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू,लखन बोदरा
रजत पदक
एथलेटिक्स : दीपक टोप्पो, दीपक मुंडा, शिव कुमार सोरेन, दीपक मुंडा, एमानुएल किस्कू, सविता मुर्मू ,अनामिका उरांव।
भारोत्तोलन : बाबू लाल हेंब्रम
तीरंदाजी : कोमोलिका बारी,अनुराधा कुमारी, मनीषा कुमारी , मेघा कुमारी।
हॉकी : पुरुष टीम (सदस्य-दिलबर बारला, दीपक सोरेंग,जोसेफ कोंगाड़ी, असीम तिर्की,डेनिश केरकेट्टा,नवीन केरकेट्टा, सेत टोपनो,जोसेफ एक्का, सिमोन बोदरा, जुनूल पूर्ति, विनीत टोपनो, सुमित बरवा, सेम मुंडा, डेनियल सोय, जोसेफ टोपनो, भीमसेन किस्कू, दुगा मुंडा ,जयमशीह टूटी,जीरण सोय मुंडा)
फुटबॉल : महिला टीम (सदस्य पुष्पा कुमारी,अंजलि मुंडा, अंजनी कुमारी, एलिना किस्कू, ममता कुमारी, कल्याणी कुमारी, एलिजाबेद एक्का, बिना कुमारी, रीना कुमारी, काजल कुमारी,सुष्मिता कुमारी,रिंकी कुमारी, रीना टोप्पो ,खुशबू लिंडा , रंजिता हेंब्रम,सबरनी कुमारी, ऊषा कुमारी,खुशबू कुमारी, विकसित बाड़ा, सावलिना डांग,नमिता कुमारी,अनीता डुंगडुंग)।
कांस्य पदक
तैराकी : प्रिया उरांव।
भारोत्तोलन : ओम कुमार।
कुश्ती : चंचला कुमारी।
एथलेटिक्स : पूजा हेंब्रम,सविता कुमारी, मेघा बेसरा, आकाश अलदा ( तीरंदाजी) चिंता मणि टूटी, पुतुल बास्की,राहुल उरांव,मनीष बेदिया , रामचंद सांगा,राहुल उरांव, दीपक टोप्पो।
हॉकी : महिला टीम (सदस्य-निशा मिंज,सेल्सटीना होरो, रोशनी आइंद, प्रीनि कांडिर, स्वीटी डुंगडुंग, पार्वती टोपनो, बालो होरो, अनिशा डुंगडुंग, सुष्मिता कुल्लू,जीरण सोय मुंडा, मनीला बागे, रजनी केरकेट्टा, कौशल्या कुमारी, सपना भेंगरा, सिल्विया नाग, सरोज कुमारी, सलोनी कुंडलना, गांगी बारला।
खिलाड़ियों को मिली बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आरिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार समेत विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों एवं जिला खेल अधिकारियों समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।