Monday, June 15, 2026
Home Slider जहानाबाद क्रिकेट : प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके अंकुर

जहानाबाद क्रिकेट : प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके अंकुर

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला में एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट टीम जहानाबाद और मिथिला क्रिकेट कोचिंग सेंटर, पटना के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच में एसजीएफआई अंडर-14 टीम ने 25 ओवर में 257 रन बनाये। अंकुर ने नाबाद 75 रन बनाये। प्रियांशु ने 55, विवेकानंद ने 28 रनों की पारी खेली। राजकमल ने 3, विकास ने 1, अमित ने 1 विकेट चटकाये। पटना की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 137 रन ही बना सकी। रविशंकर ने 31 रन बनाये। सिद्धू ने 25, सिद्धार्थ ने 35 रन बनाये। अर्जुन ने 3, रौशन ने 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.