Thursday, June 4, 2026
Home Slider जमुई जिला क्रिकेट लीग में जेसीसी की शानदार जीत

जमुई जिला क्रिकेट लीग में जेसीसी की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई। जमुई जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जमुई जिला क्रिकेट लीग में ग्रुप ए के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में जेसीसी ने एसीसी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।

शुक्रवार की सुबह एसीसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। अरमान ने 30 और दीपक ने भी 30 रन बनाए। जेसीसी के भरत ने घातक गेंदबाजी करते हुए एसीसी की पूरी टीम को 98 रनों पर समेट दिया। जेसीसी की ओर से भरत ने 7 ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जबकि सचिन ने 5 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीटीसी टीम को भी हालांकि झटके लगे पर भूपेंद्र के 45 और मोहित के 18 रन की बदौलत जेसीसी ने 4 विकेट खोकर 99 रन बनाते हुए एसीसी को 6 विकेट से पराजित कर दिया। एसीसी की ओर से शाहनवाज ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट तथा लकी ने 2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका सचिन तथा तौफिक ने निभाई। स्कोरिंग का काम सुमन राज ने किया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.