Wednesday, June 17, 2026
Home Slider बीजिंग ओलंपिक में सरकारी दल नहीं भेजेगा जापान

बीजिंग ओलंपिक में सरकारी दल नहीं भेजेगा जापान

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक में अपने मंत्रियों का दलन हीं भेजेगा लेकिन तीन ओलंपिक अधिकारी इसमें भाग लेंगे ।

चीन के मानवाधिकार उल्लंघन के रिकॉर्ड को देखते हुए अमेरिका की अगुवाई में खेलों के बहिष्कार की मांग को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मत्सुनो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारा सरकारी प्रतिनिधिमंडल भेजने का कोई इरादा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो, जापानी ओलंपिक समिति के अध्यक्ष यासुहिरो यामाशिता और जापानी पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष काजुयुकी मोरी इसमें भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि ये तीन अधिकारी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और पैरालम्पिक समिति के न्यौते पर जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.