Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट जमुई क्रिकेट लीग : जेसीसी क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

जमुई क्रिकेट लीग : जेसीसी क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

केकेएम कॉलेज के मैदान में चल रही जमुई जिला क्रिकेट लीग के पांचवें दिन नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा नाम जेसीसी क्रिकेट क्लब जमुई बीच खेला गया। केकेएम कॉलेज के मैदान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग के पहले ग्रुप मैच में जेएससी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जेसीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर में जेसीसी ने 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए। जेसीसी क्लब के भूपेंद्र ने 87 रन बनाये। रवि शर्मा के 53 और मोहित ने 53 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

नवज्योति क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सिद्धार्थ ने 5 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए वही नेहाल 6 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा की टीम दबाव में बिखर गई और मात्र 55 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह नवज्योति क्रिकेट क्लब एकतरफा मुकाबले में जेसीसी से 207 रनों से मुंह की खानी पड़ी। नवज्योति क्रिकेट क्लब के सिर्फ सिद्धार्थ ही 28 रनों की पारी खेली और बाकी बल्लेबाज आया राम गया राम तर्ज पर आउट होते गए। इस तरह जेसीसी ने नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा को 207 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। जेसीसी के भारत में 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट सचिन ने 1 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट सचिन वालिया 2 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई।
जेसीसी के भूपेंद्र कुमार (87 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सौरव चौहान,अमन एवं स्कोरर की भूमिका सुमन राज ने निभाया। सचिव इमरान अख्तर खान ने बताया कि स्थानीय केकेएम कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय पहले ग्रुप लीग क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा ,सत्यम कुमार सिंह ,शैलेंद्र किशोर शरण ,संजीव कुमार सिंह, सनी बालोदिया, विजय कुमार गुनगुन, आदित्य, ,प्रशांत शेखर, कुमार पुष्पराज, सत्येंद्र सिंह ,सुदर्शन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार भालोटिया, ब्लैक डायमंड क्रिकेट क्लब के प्रतिनिधि महावीर कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्रिकेट क्लबों के खिलाड़ी मौजूद थे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन छह नवंबर को उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव उर्वशी सिंह, गुनगुन सिंह, बिहार राज्य खिलाड़ी ज्योति कुमारी ने किया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.