Saturday, June 6, 2026
Home Slider ISL : केरला ब्लास्टर्स पर जीत के साथ टॉप-4 में पहुचीं छेत्री की सेना

ISL : केरला ब्लास्टर्स पर जीत के साथ टॉप-4 में पहुचीं छेत्री की सेना

by Khel Dhaba
0 comment

फातोरदा।  बेंगलुरू एफसी ने रविवार को खेले गए सदर्न डर्बी मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को 4-2 से हरा दिया। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में बेंगलुरू की यह दूसरी जीत है जबकि ब्लास्टर्स को तीसरी हार मिली है।

पांच मैचों में दो जीत और तीन ड्रॉ से 9 अंक लेकर बेंगलुरू एफसी 11 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरू एफसी इस सीजन में अजेय रहने वाली तीन टीमों में से एक है।

दूसरी ओर, ब्लास्टर्स तीन हार और दो ड्रॉ के साथ दो अंक लेकर नौवें स्थान पर है। ब्लास्टर्स के अलावा ओडिशा और ईस्ट बंगाल का इस सीजन में जीत का खाता खुल नहीं सका है। पहला हाफ बेहद रोमांचक रहा। यह हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

केरला ब्लास्टर्स ने 17वें मिनट में राहुल भेके के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल की लेकिन बेंगलुरू ने 29वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बेंगलुरू के लिए यह गोल क्लीटन सिल्वा ने किया।

राहुल ने गैरी हूपर की मदद से अपनी टीम क बढ़त दिलाई जबकि बेंगलुरू ने लालरुआथारा की गलती का फायदा उठाते हुए बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच आगे निकलने की जबरदस्त होड़ लगी लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस हाफ में दो पीले कार्ड दिखाए गए।

पहला पीला कार्ड बेंगलुरू के जुआनन को 38वें मिनट में मिला जबकि दूसरा पीला कार्ड बेंगलुरू के ही आशिक कुरूनियन को 45वें मिनट में दिखाया गया। दूसरा हाफ बेंगलुरू के लिहाज से बेहद अहम रहा। बेंगलुरू ने 47वें मिनट में पेनल्टी हासिल की लेकिन उसके कप्तान सुनील छेत्री गोल करने से चूक गए।

बेंगलुरू के खिलाड़ियों ने हालांकि इसकी भरपाई 51वें और 53वें मिनट में किए गए गोलोंं की की और अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। बेंगलुरू के लिए 51वें मिनट में क्रिस्टियन ओपसेट ने गोल किया जबकि 53वें मिनट में दिमा डेल्गाडो ने गोल करते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। दो गोल से पिछड़ रहे होने के बावजूद केरला ने अपना संघर्ष जारी रखा और 61वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। उसके लिए यह गोल जॉर्डन मरे ने किया। बेंगलुरू के कप्तान छेत्री ने फिर एक शानदार गोल करते हुए अपनी पिछली गलती की भरपाई की। स्कोर बेंगलुरू के पक्ष में 4-2 हो चुका था और बेंगलुरु ने शानदार जीत हासिल कर ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.