Monday, May 25, 2026
Home Latest दर्शकों में पहली बार खुल कर फुटबॉल मैच देख सकेंगी ईरानी महिलायें

दर्शकों में पहली बार खुल कर फुटबॉल मैच देख सकेंगी ईरानी महिलायें

by Khel Dhaba
0 comment

तेहरान। फीफा से निलंबन की चेतावनी मिलने के बाद दर्शकों में पहली बार ईरान में महिला फुटबॉलप्रेमी गुरूवार को खुलकर कोई फुटबाल मैच देख सकेंगी।

ईरान में महिलाओं को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाता। पिछले चालीस साल से मौलवियों का तर्क है कि उन्हें पुरूषप्रधान माहौल और अर्धनग्न पुरूषों को देखने से रोका जाना चाहिये। फीफा ने पिछले महीने ईरान को निर्देश दिया कि स्टेडियमों में बिना किसी पाबंदी के महिलाओं को प्रवेश करने दिया जाये।

यह निर्देश एक महिला प्रदशंसक की मौत के बाद आया जिसने लड़का बनकर मैच देखा और जेल होने के डर से खुद को आग लगा ली।

कंबोडिया के खिलाफ गुरूवार को होने वाले विश्व कप 2022 क्वालीफायर मैच के टिकट महिलाओं ने धड़ाधड़ खरीदे। पहले बैच के टिकट एक घंटे से भी कम समय में बिक गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights