Saturday, June 6, 2026
Home Slider IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (116) के शतक और देवदत्त पडीक्कल (54 रन) के अर्धशतक की बदौलत शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से पराजित किया।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 222 रन बनाये जो इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने भी जीत के लिए पूरा प्रयास किया। रोवमेन पॉवेल के पांच छक्का के बाद लगा था कि दिल्ली जीत सकती है पर ऐसा नहीं हुआ दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 37,डेविड वार्नर ने 28,रिषभ पंत ने 44, ललित यादव ने 37,शार्दुल ठाकुर ने 10 और रोवमेन पॉवेल ने 15 गेंद में 5 छक्का की मदद से 36 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.