Friday, June 5, 2026
Home IPL-14 IPL 2021, SRH vs MI: बेकार गई मनीष पांडे की कप्तानी पारी, मुंबई ने 42 रनों से जीता मैच

IPL 2021, SRH vs MI: बेकार गई मनीष पांडे की कप्तानी पारी, मुंबई ने 42 रनों से जीता मैच

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 42 रनों से हराया। 236 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। कप्तान मनीष पांडे ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से जेम्स नीशम और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने ईशान किशन की 84 और सूर्यकुमार यादव की 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। इस जीत के बावजूद मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और केकेआर ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.