Saturday, June 6, 2026
Home Slider आईओए ने बनाई 11 सदस्यीय ओलंपिक सॉलीडेरिटी फंड कमेटी

आईओए ने बनाई 11 सदस्यीय ओलंपिक सॉलीडेरिटी फंड कमेटी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2020-21 वर्ष में भारत की ओलंपिक गतिविधियों को प्रबंधित करने के लिए 11 सदस्यीय ओलंपिक सॉलीडेरिटी फंड कमेटी का गठन किया है जिसका अध्यक्ष दिल्ली ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कुलदीप वत्स को बनाया गया है।
कुलदीप के अलावा इस समिति में सहदेव यादव, दिग्विजय सिंह, चंदेर मुखी शर्मा, हरी ओम कौशिक, रुपक देबरॉय, आरके. सचेती, राजेश भंडारी, अधिप दास, अभिजीत सरकार और धनराज चौधरी को शामिल किया गया है।

आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने 26 मई को लिखे पत्र में कहा कि समिति उन्हें और आईओए के महासचिव राजीव मेहता से चर्चा करेगी और जानकारी देती रहेगी।
उन्होंने कहा, यह समिति ओलम्पिक सॉलीडेरटी बजट, फंड, स्कॉलरशिप, अनुदान आदि की अर्जियों और इनके उपयोग से संबंधित फैसले करेगी।
बत्रा ने साथ ही बताया कि इस समिति को आईओए कार्यालय से आईरेनी कोशी तथा मृणालिनी से मदद मिलेगी। बत्रा ने कहा, यह स्टाफ ऑनलाइन सॉलीडेरिटी प्लेटफॉर्म को संभालने की जिम्मेदारी उठाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.