Saturday, June 6, 2026
Home Slider ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस में क्वालिफाई नहीं कर सके भारत के प्रजनेश

ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस में क्वालिफाई नहीं कर सके भारत के प्रजनेश

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सके और क्वालीफायर के आखिरी दौर में लाटविया के अर्नेस्ट गुलबिस से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए। विश्व रैंकिंग में 122वें स्थान पर काबिज प्रजनेश को गुलबिस ने 7-6, 6-2 से हराया।

प्रजनेश ने इससे पहले स्थानीय वाइल्ड कार्डधारक हैरी बूरचियेर और जर्मनी के यानिक हंफमैन को मात दी थी। पहले सेट में मुकाबला बराबरी का था और प्रजनेश ने अपने विरोधी को दबाव बनाने का मौका दे दिया। दूसरे सेट में गुलबिस ने पहले और तीसरे गेम में प्रजनेश की सर्विस तोड़कर 3 . 0 से बढत बनाई । इसके बाद से प्रजनेश वापसी नहीं कर सके। उनकी हार के साथ ही एकल में भारत की चुनौती क्वालीफायर में ही खत्म हो गई। सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना पहले ही बाहर हो चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.