Sunday, May 31, 2026
Home राष्ट्रीय वर्ष की आखिरी रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीसरे नंबर पर

वर्ष की आखिरी रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीसरे नंबर पर

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया।

टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भी कांस्य पदक जीता। भारत 2296.04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

एफआईएच प्रो लीग और ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम ने शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलिया को गंवा दिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आज जारी रैंकिंग के अनुसार बेल्जियम 2632.12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया 2642.25 अंक लेकर शीर्ष पर है।

नीदरलैंड ( 2234.33 अंक) चौथे और जर्मनी (2038.71) पांचवें स्थान पर है। अगले पांच स्थानों पर इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और मलेशिया है।एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता कोरिया 16वें, उपविजेता जापान 17वें और पाकिस्तान 18वें स्थान पर है।

रानी रामपाल की कप्तानी वाली महिला हॉकी टीम 1810.32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर है।

एफआईएच प्रो लीग, यूरो चैम्पियनशिप और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली नीदरलैंड टीम 3015.35 अंक लेकर शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर उससे 600 से भी अधिक अंक पीछे इंग्लैंड (2375.78) है। ओलंपिक रजत पदक विजेता अर्जेंटीना तीसरे (2361.28 ) स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया चौथे, जर्मनी पांचवें, स्पेन छठे स्थान पर है जबकि बेल्जियम सातवें, न्यूजीलैंड आठवें और चीन दसवें स्थान पर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.