Saturday, June 6, 2026
Home Slider भारतीय पुरुष badminton team ने रच दिया इतिहास, थॉमस कप का बना चैंपियन

भारतीय पुरुष badminton team ने रच दिया इतिहास, थॉमस कप का बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम रविवार को इतिहास रच दिया। इंडोनेशिया को 3-0 से हरा कर भारत ने थॉमस कप अपने नाम कर लिया। थामस कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाने वाली टीम इंडिया का सामना 14 बार इसे जीत चुकी इंडोनेशिया से था। पहले मैच में भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग को 21-8 17-21 16-21 से हरा 1-0 की अहम बढ़त दिलाई। डबल्स में भारत की सात्विक और चिराग की जोड़ी ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने जोरदार टक्कर के साथ शुरुआत की थी लेकिन इंडोनेशिया के एंथनी ने बेहतर खेल दिखाते हुए वापसी की। पहला सेट गंवाने के बाद लक्ष्य ने जोरदार वापसी करते हुए एंथनी पर बढ़त बनाई। दूसरे गेम में दमदार खेल दिखाते हुए 21-17 से इसे अपने नाम कर 1-1 कर ली। तीसरे गेम को 21-16 से जीतकर लक्ष्य ने कमाल कर दिया।

दूसरे एकल मुकाबले में कादम्बी श्रीकांत ने जोनाथन को सीधे गेम में 21-15, 23-21 से हरा भारत को 3-0 की बढ़त दिलाते हुए ऐतिहासिक जीत दिला दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.