Monday, May 18, 2026
Home Slider Asian Games के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, सुनील छेत्री एक जाना चेहरा

Asian Games के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, सुनील छेत्री एक जाना चेहरा

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली, 13 सितंबर। अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए चुनी गई दूसरे दर्जे की भारतीय टीम में एकमात्र जाना माना नाम है जबकि मुख्य कोच इगोर स्टिमक का जाना अभी तय नहीं है ।

अधिकांश क्लबों ने 21 सितंबर से शुरू हो रही एशियाई खेलों की फुटबॉल स्पर्धा के लिये भारतीय टीम में चुने गए 22 खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर अनिच्छा जताई है क्योंकि उसी दौरान आईएसएल भी खेला जाना है। लंबी बातचीत के बाद एआईएफएफ ने दोयम दर्जे की टीम चुनी है जिसमें मूल 22 में से नौ ही खिलाड़ी हैं। बाकी सभी क्लबों के अनुभवहीन खिलाड़ी हैं। चीन रवानगी से तीन दिन पहले ही टीम का ऐलान हो सका है।

टीम :
गुरमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम, सुमित राठी, नरेंदर गेहलोत, अमरजीत सिंह कियाम, सैमुअल जेम्स, राहुल केपी, अब्दुल रहीम अंजुकंदन, आयुष देव छेत्री, ब्राइस मिरांडा, अजफर नूरानी, रहीम अली, विंसी बरेटो, सुनील छेत्री, रोहित दानू, गुरकीरत सिंह, अनिकेत जाधव ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights