Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य भारत ने काहिरा Shooting World Cup में तीसरा स्वर्ण पदक जीता

भारत ने काहिरा Shooting World Cup में तीसरा स्वर्ण पदक जीता

by Khel Dhaba
0 comment

काहिरा। राही सरनोबत, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय तिकड़ी ने रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय टीम ने सिंगापुर पर रोमांचक फाइनल में 17-13 से जीत हासिल कर देश को टूर्नामेंट में तीसरा सोने का तमगा दिलाया।

भारतीय तिकड़ी ने शनिवार को दूसरे क्वालीफिकेशन चरण में शीर्ष पर रहकर खिताबी दौर के लिये क्वालीफाई किया था।

यह ईशा का दूसरा स्वर्ण और विश्व कप में तीसरा पदक था। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जबकि महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था।

दिन में इससे पहले भारतीय निशानेबाज श्रीयंका साडंगी और अखिल शेरोन ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

भारतीय जोड़ी 34 टीमों में पांचवें स्थान पर थी । इसके बाद आठ जोड़ियों में तीसरे स्थान पर रही । उन्होंने आस्ट्रिया के गेरनोट रम्पलर और रेबेका कोएक को हराया ।

भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है ।

सौरभ चौधरी और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि ऐशा सिंह ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था ।

पुरूषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भावेश शेखावत 12वें और अनीश भानवाला 18वें स्थान पर रहे। गुरप्रीत सिंह 32वें स्थान पर रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.