Monday, June 8, 2026
Home Slider बारिश के चलते भारत बनाम श्रीलंका पहला टी-20 मैच धुला

बारिश के चलते भारत बनाम श्रीलंका पहला टी-20 मैच धुला

by Khel Dhaba
0 comment

गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया। ये मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकी तो अंपायरों ने ग्राउंड का कई बार इंस्पेक्शन किया। आखिरकर गिली आउटफील्ड की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा।
इस मैच में चोट से उबरे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ओपनर शिखर धवन की टीम में वापसी हुई था। हालांकि 15 सदस्यीय दल में शामिल मनीष पांडेय, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा को प्लेइंग क में शामिल नहीं किया गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.