Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए Avesh Khan को किया टीम में शामिल

भारत ने दूसरे टेस्ट के लिए Avesh Khan को किया टीम में शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

सेंचुरियन, 29 दिसंबर। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्‍ट के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान को टीम में शामिल किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

आवेश को तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की जगह टीम से शामिल गया है। शमी एड़ी की चोट के कारण टीम से बाहर हुये थे।

आवेश पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में हैं और उन्होंने इसी महीने भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले थे। वह अभी बेनोनी में दूसरा चार दिवसीय मैच खेल रहे हैं जहां उन्‍होंने तीसरे दिन पांच विकेट लिए।

आवेश ने इस मैच से पहले तक 38 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जहां उन्‍होंने 22.65 की औसत से 149 विकेट लिए। उन्होंने सात बार पांच विकेट लिये हैं। वह पिछले रणजी सत्र में मध्‍य प्रदेश के लिए सबसे अधिक आठ मैचों में 38 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.