Saturday, June 6, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल के सेमीफाइनल में

बिहार जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार की लड़कियों ने शानदार खेल दिखाते हुए गुवाहाटी में खेली जा रही जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 3-2 से पराजित किया।

इस मैच में गोल दागने की शुरुआत खेल के 15वें मिनट में मणिपुर के ओइनम बबीता देवी ने की। इसके दस मिनट बाद ही बिहार की श्रुति कुमारी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ में स्कोर 1-1 की बराबरी पर था।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही मणिपुर के थिंगबैजम संगीता देवी ने गोल कर मणिपुर को 2-1 से बढ़त दिला दी। दोनों ओर से गोल करने के प्रयास किये जा रहे थे। खेल के 66वें मिनट में साबरा खातून ने गोल बिहार को बराबरी पर ला दिया और मैच 2-2 की बराबरी पर आ गया।

इसके बाद मूव पर मूव बन रहे थे। खेल की समाप्ति की ओर जा रहा था कि खेल के 87वें मिनट में लक्की कुमारी ने गोल कर अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.