Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंड महामना गोल्ड कप हॉकी में सिमडेगा ने बीएसएसए को हराया

महामना गोल्ड कप हॉकी में सिमडेगा ने बीएसएसए को हराया

सानिया तिर्की बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 19 जनवरी। बिहार के नालंदा जिला के राजगीर के खेल अकादमी में आयोजित महामना हॉकी गोल्ड कप (अंडर-16) में हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की बालिका टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। सिमडेगा ने अपने पहले मुकाबले में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की टीम को 3-0 से पराजित किया।

यह ऑल इंडिया स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी 2026 तक हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, क्रीड़ा भारती बिहार, बिहार खेल प्राधिकरण और महामना मालवीय मिशन बिहार यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

पहला गोल कप्तान बेरतीला केरकेट्टा, दूसरा गोल सानिया तिर्की और राजमुनी कुमारी ने दागा।

अपने प्रभावशाली खेल के लिए सानिया तिर्की को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें 5,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला वर्ग के प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5,000 का पुरस्कार दिया जा रहा है, जो महिला हॉकी के लिए एक सराहनीय पहल है।

सिमडेगा अंडर-16 बालिका टीम

अनुभा केरकेट्टा, बेरतीला केरकेट्टा, शिल्पा बड़ा, महिमा कुल्लू, राजमुनी कुमारी, बबली कुमारी, सानिया तिर्की, निशा रानी मिंज, रेशमा कुमारी, रेनू कच्छप, प्रियंका कुमारी, प्रियंका तिर्की, अनुजा सोरेंग, हसीना कुमारी, अनुप्रिया एक्का, अनीशा कुल्लू, रोमिला केरकेट्टा, निर्मला टोप्पो। कोच: राजू मांझी, मैनेजर: कुनूल भेंगरा

पहली जीत पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों और खेल विभाग ने टीम को बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.