Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी चार विकेट से जीता, चमके हर्ष

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी चार विकेट से जीता, चमके हर्ष

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट कोचिंग सेंटर बिशप स्कॉट को चार विकेट से हराया। मैच बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेला गया था।

क्रिकेट कोचिंग सेंटर बिशप स्कॉट ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए क्रिकेट कोचिंग सेंटर बिशप स्कॉट ने निशित के 82 रन की मदद से 206 रन बनाये। इसके अलावा रितिक रोशन ने 70 और रणवीर ने 20 रन बनाये। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से आनंद ने 1, दीपेश ने 3 और अनुराग ने तीन विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच को चार विकेट से जीत लिया। दीपेश गुप्ता ने 31, हर्ष राज ने 59 और यश ने 39 रन बनाये।

क्रिकेट कोचिंग सेंटर बिशप स्कॉट की ओर से विनीत ने 2, विवेक ने 1 और अंकित ने 3 विकेट हासिल किये। हर्ष राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.