Wednesday, June 17, 2026
Home बिहार Bihar State Under-11 Chess में वरीय खिलाड़ियों ने जीते अपने-अपने मुकाबले

Bihar State Under-11 Chess में वरीय खिलाड़ियों ने जीते अपने-अपने मुकाबले

कुल 92 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 9 जून। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में 9 जून यानी सोमवार से बेगूसराय के रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल में बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई।

बालक वर्ग में सात एवं बालिका वर्ग में छह चक्रों में आयोजित होनेवाली इस चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दिन सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत लिए। इस प्रतियोगिता में 15 रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 92 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज देवांश केशरी, शिवम राज,अद्विक कुमार,सिद्धार्थ शांडिल्य, आयुष राज समेत सभी रेटेड खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत अगले चक्र के लिये प्रवेश किया।

इसके पूर्व आज प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज में पांचवा स्थान प्राप्त करनेवाले विष्णु वैभव के साथ प्रदर्शनी मैच खेलकर किया।

साथ ही मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता शुभारंभ की। इस अवसर पर दून पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गणेश कुमार, प्रखर समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा, जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव अरविंद कुमार सिन्हा, अखिल बिहार शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार , उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज एवं शशिनन्द कुमार, बेगूसराय शतरंज अकादमी के सलाहकार संजीव कुमार, अध्यक्ष समीर शेखर,सचिव विजेता कुमारी , उप मुख्य निर्णायक मनीष कुमार, निर्णायक राज चन्द्र, केशव यशवंत समेत कई गणमान्य अतिथि , खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.