Monday, April 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग U12 में आईआईटी पैंथर्स और कुसुम राज टाइगर्स जीते

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग U12 में आईआईटी पैंथर्स और कुसुम राज टाइगर्स जीते

डायगो केयर परफैक्टस व न्यूटन विक्टर्स को हार का सामना करना पड़ा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 मार्च। स्थानीय श्रीकृष्णा खेल मैदान पर चल र ही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन-1 के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आईआईटी पैंथर्स और कुसुमराज टाइगर्स ने जीत हासिल की। पहले मैच में आईआईटी पैंथर्स ने डायगो केयर परफेक्टस को 27 रन जबकि दूसरे मैच में कुसुमराज टाइगर्स ने न्यूटन विक्टर्स को 2 रन से हरा दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पहला मैच: पैंथर्स 27 रन से जीत

पहले मैच में डायगो केयर परफैक्टस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आईआईटी पैंथर्स की टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। आयुष ने 35 रन की पारी खेली, जबकि रुद्रांश ने 21 और सिद्धार्थ गौतम व शुभम आर्या ने 16-16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्नव प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। अमोद सिंह को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायगो केयर परफैक्टस की टीम निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। कप्तान आदित्य प्रकाश ने नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह आईआईटी पैंथर्स ने 27 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।विजेता टीम के शुभम आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
आईआईटी पैंथर्स: 18 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन, आयुष 35, सिद्धार्थ गौतम 16, रुद्रांश 21, शुभम आर्या 16, अतिरिक्त 38, अनर्व प्रताप सिंह 4/26, अमोद सिंह 2/29, कृष्णा 1/36

डायगो केयर परफैक्टस: 18 ओवर में 6 विकेट पर 115, कृष्णा 16, साहिल 12, आदित्य प्रकाश नाबाद 41, सुमित 11, अतिरिक्त 32, आदित्य 2/21, शुभम आर्या 1/21, शशांक शेखर 2/14, साहिल राय 1/14.

दूसरा मैच: कुसुमराज टाइगर्स की संघर्षमय जीत

दिन का दूसरा मुकाबला कुसुमराज टाइगर्स और न्यूटन विक्टर्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसुमराज टाइगर्स की टीम 17 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान ऋषभ ने शानदार अर्धशतक (50 रन) लगाया, जबकि यश राज ने 18 रन का योगदान दिया।

जवाब में न्यूटन विक्टर्स की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में किस्मत ने साथ नहीं दिया। टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन ही बना सकी और जीत से महज 2 रन दूर रह गई। कुसुमराज टाइगर्स ने 2 रन से जीत दर्ज की। विशिष्ठ अतिथि श्रीराम फाइनेंस बिहार के चीफ ऑडिटर उपेंद्र यादव ने कप्तान ऋषभ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
कुसुमराज टाइगर्स: 17 ओवर में 118 रन पर आलआउट, रिषभ 50, यश राज 18, अतिरिक्त 40, दिव्यांशु 2/17, एकलव्य भारद्वाज 2/21, अनमोल राज 1/17, प्रत्यय अमृत 1/20, प्रतीक शर्मा 2/20.

न्यूटन विकटर्स: 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन, आशीष 14, समर आनंद 15, अभिराज अकेला 11, उत्कर्ष 19, अतिरिक्त 33, प्रतीक अभय 3/21, अदविक यादव 2/15, वेदांत वरुण 1/19.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights