Thursday, April 23, 2026
Home Slider आईसीसी बोर्ड बैठक कल, बीसीसीआई व सीए में होगी टी20 विश्व कप बदलने पर चर्चा

आईसीसी बोर्ड बैठक कल, बीसीसीआई व सीए में होगी टी20 विश्व कप बदलने पर चर्चा

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक के दौरान वर्चुअल मंच पर अगले दो साल में दो टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर चर्चा करेंगे।

आईसीसी के अगले अध्यक्ष पद पर दो बोर्डों के रूख से भी यह फैसला प्रभावित होगा। अध्यक्ष पद के लिये नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है।



उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह के साथ सीए के अर्ल एडिंग्स और निक हॉकले 2021 और 2022 चरण की मेजबानी को लेकर आम सहमति पर पहुंच जायेंगे।

आईसीसी बोर्ड सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘बैठक का मुख्य एजेंडा आईसीसी टूर्नामेंट के शेड्यल को लेकर है जिसमें महिलाओं का अगले साल के शुरू में वनडे विश्व कप भी शामिल है। उम्मीद है कि कुछ फैसले लिये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights