Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट खेल के मैदान पर दिखेगा होटल पनाश के कर्मचारियों का जलवा

खेल के मैदान पर दिखेगा होटल पनाश के कर्मचारियों का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। हम फिट तो इंडिया फिट के स्लोगन के साथ राजधानी के प्रतिष्ठित होटल द पनाश एक बार फिर खेल के मैदान में लौट आया है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के उद्देश्य से बुधवार एवं गुरुवार को होटल पनाश द्वारा पनाश क्रिकेट ट्रॉफी -2019 का शानदार आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मंगलवार को होटल द पनाश द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए होटल के जनरल मैनेजर प्रणव कुमार ने कही।

उन्होंने कहा की इस क्रिकेट मैच का आयोजन 18 व 19 दिसंबर 2019 को दानापुर स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा जिसमें द पनाश किंग्स, पनाश पाइरेट्स, द पनाश थंडर, द पनाश वारियर्स व आईटीसी टीम अपने खिलाड़ियों के साथ प्रदर्शन करेगी।

इस टूर्नामेंट में होटल पनाश के चार टीमों के बीच विजेता ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी जबकि आईटीसी टीम के साथ एक फ्रेंडली मैच होगा। प्रणव कुमार ने कहा की इस मैच के लिए द पनाश किंग्स का कप्तान राहुल कुमार मिश्रा, पनाश पाइरेट्स का कप्तान बालमुकुंद प्रसाद, द पनाश थंडर का कप्तान मनीष कुमार व द पनाश वारियर्स का कप्तान प्रदीप कुमार सिंह को बनाया गया है। इस मैच के लिए टीम के सभी कप्तानों एवं खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

वही मीडिया को संबोधित करते हुए द पनाश थंडर के कप्तान मनीष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में टीम भावना जागृत होगी ताकि वो सारे मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिल कर काम कर सकें जो कि होटल सेक्टर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

द पनाश वारियर्स के कप्तान प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की इस मैच में होटल पनाश के सभी कर्मचारी खेल के मैदान पर अपना जौहर दिखाएंगे।

जबकि द पनाश किंग्स के कप्तान राहुल कुमार मिश्रा ने कहा की आज के भागदौड़ भरे जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को भूलते जा रहे हैं और इस मैच के द्वारा हमने उन्हें जागरूक करने की एक छोटी सी पहल की है।

पनाश पाइरेट्स के कप्तान बालमुकुंद प्रसाद ने बताया की इस मैच का आयोजन अंशुल क्रिकेट अकेडमी में सुबह 9 बजे से 3 बजे दोपहर तक किया जाएगा जिसमे 2 मैच प्रति दिन खेला जाएगा। विदित हो की पिछले वर्ष भी इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.