Tuesday, May 26, 2026
Home राष्ट्रीय एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए हॉकी इंडिया ने की 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा

एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए हॉकी इंडिया ने की 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। हॉकी इंडिया ने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग सत्र के शुरुआती मैचों के लिए शनिवार को 33 सदस्यीय पुरुष कोर संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जिसमें कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश शामिल हैं।

भुवनेश्वर में कलिंग स्टेडियम में न्यूजीलैंड (28 अक्टूबर और चार नवंबर) और स्पेन (30 अक्टूबर और छह नवंबर) के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिये खिलाड़ी सोमवार को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र पहुंचेंगे।

संभावित खिलाड़ी :
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, पवन।
डिफेंडर : जर्मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, नीलाम संजीप जेस, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मंदीप मोर, यशदीप सिवाच, दिप्सन टिर्की, संजय, मंजीत, सुमित।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइंगथेम रविचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, पवन राजभर।
फॉरवर्ड : आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनिंदर सिंह, मोहम्मद रहील मौसीन, एस कार्ति, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights