नवादा। नवादा जिला के सिरदला प्रखंड के लौंद बाजार स्थित लौंद हाईस्कूल ग्राउंड पर चल रहे लौंद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर अंडर-17 में हिसुआ क्रिकेट क्लब और आरपीएस क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
पहले मैच में हिसुआ क्रिकेट क्लब ने नवादा क्रिकेट एकेडमी को 14 और आरपीएस क्रिकेट क्लब ने कादिरगंज क्रिकेट क्लब को 43 रन से पराजित किया।
पहला मुकाबला हिसुआ क्रिकेट क्लब और नवादा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में हिसुआ क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाये। अभिजीत कुमार ने नाबाद 24 रन बनाये।
नवादा क्रिकेट एकेडमी की ओर से दिलवाज गणी ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिये।
जवाब में नवादा क्रिकेट एकेडमी 17.5 ओवर में दस विकेट पर 103 रन ही बना पाया। कुलदीप ने 35 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सचिन कुमार को दिया गया। सचिन ने 3.5 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट चटकाये।
दूसरा मुकाबला आरपीएस क्रिकेट क्लब और कादिर गंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएस क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन बनाये। जवाब में कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने 15.5 ओवर में दस विकेट खोकर 60 रन बनाये। आदिन खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इन्होंने 3 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट चटकाये।