Friday, June 5, 2026
Home Slider हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा

हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा

by Khel Dhaba
0 comment

पटियाला। फर्राटा धाविका हिमा दास यहां राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी, ‘‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’’

हिमा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी है और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही।

इस प्रक्रिया में उसने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो टोक्यो खेलों के लिए चार×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं।

हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती है तो उसके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.