Thursday, June 18, 2026
Home Latest हिमा दास व अनस ने एथलेटिकी मिटिनेक रीटर में जीते स्वर्ण

हिमा दास व अनस ने एथलेटिकी मिटिनेक रीटर में जीते स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास (Hima das) और मोहम्मद अनस (Mohammad anas) ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते।

अनस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। इस साल के अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32 .41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अनस ने पदक जीतने के बाद ट्विटर पर लिखा, “यह खुशी, चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32 .41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की है।

वहीं, हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर हिमा के स्वर्ण जीतने की जानकारी दी है। हिमा का दो जुलाई के बाद से यूरोप में यह छठा स्वर्ण पदक है।

हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्वीट करते हुए कहा, चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.