Friday, June 5, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी : ट्रॉफी गौरव यात्रा ट्रॉफी पहुंची वैशाली और भोजपुर

हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी : ट्रॉफी गौरव यात्रा ट्रॉफी पहुंची वैशाली और भोजपुर

सभी जिलों में हुआ ट्रॉफी का भव्य स्वागत, शुभंकर चांद बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

by Khel Dhaba
0 comment

पटना,18 अगस्त। बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी चैंपियनशिप राजगीर 2025 बिहार के आधिकारिक शुभंकर और ट्रॉफी के अनावरण के बाद 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया था।

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा की यात्रा के बाद आज सुबह वैशाली, मुजफ्फरपुर,भोजपुर और बक्सर के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा निकल गयी।

वैशाली पहुंचने पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। एन एन कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने फूल माला के साथ ट्रॉफी और यात्रा में गए खिलाडियों का भव्य स्वागत किया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। सभी ने खेल के रंग बिहार के संग नारे के साथ सभी को प्रोत्साहित किया।

यात्रा के भोजपुर पहुंचने पर जिला खेल कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी श्री आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार ,क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा और विजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस जिले में भी जा रही है उसका भव्य स्वागत किया जा रहा है और युवाओं और खिलाड़ियों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक है। बिहार के सभी ज़िलों से गुजरती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.