Thursday, June 4, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR हीरो एशिया कप 2025 राजगीर : जहानाबाद, गया जी और छपरा में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

हीरो एशिया कप 2025 राजगीर : जहानाबाद, गया जी और छपरा में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

खिलाड़ियों व युवाओं में उत्साह था चरम पर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 अगस्त। बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप 2025 के प्रचार प्रसार के लिए राज्य में चल रही ट्रॉफी गौरव यात्रा ने आज जहानाबाद, गया और सारण-छपरा का दौरा किया।

17 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड से होकर गुजर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना और ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

जहानाबाद

खेल भवन, गांधी मैदान में आयोजित ट्रॉफी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एडीएएम अनिल कुमार सिन्हा, विनय कुमार, राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, डीडीसी डॉ. प्रीति, जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोग शामिल हुए। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को हीरो एशिया कप और बिहार की अंतर्राष्ट्रीय खेल स्थिति के बारे में जानकारी दी। साथ ही, सांकेतिक हॉकी खेल कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया।

छपरा (सारण)

छपरा के खेल भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उप चुनाव अधिकारी मोहम्मद जावेद एकबाल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती, जिला खेल पदाधिकारी मोहम्मद शमीम अंसारी सहित स्थानीय लोग और खिलाड़ी ट्रॉफी का भव्य स्वागत करने पहुंचे।

गया जी

खेल भवन, गया जी में आयोजित समारोह में जिला ओलंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी मोती करीमी, शारीरिक शिक्षक जितेन्द्र कुमार और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी का जोरदार स्वागत किया।

ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस भी जिले में जाती है, वहां के लोग उत्साह और जोश के साथ इसका स्वागत कर रहे हैं। सभी जिलों की यात्रा पूरी होने के बाद यह ट्रॉफी 29 अगस्त तक राजगीर पहुंचेगी, जहां बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन होगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.