Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट लीजिए आ गया BCA Under-19 Cricket Camp 2025 के लिए प्लेयरों की लिस्ट

लीजिए आ गया BCA Under-19 Cricket Camp 2025 के लिए प्लेयरों की लिस्ट

6 अगस्त से मोइनुल हक स्टेडियम में लगेगा ट्रेनिंग कैंप

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 24 जुलाई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सत्र 2025-26 में होने वाले घरेलू मैचों में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन और बेहतर परफॉरमेंस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आगामी 6 अगस्त से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप लगाया जायेगा। कैंप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस शिविर में खिलाड़ियों को फिटनेस, कौशल (स्किल्स), इंडोर अभ्यास, योग और फील्डिंग से संबंधित विभिन्न सत्रों में भाग लेना होगा।

इस चयन प्रक्रिया के लिए यह नियम लागू होंगे

2024-25 सत्र में अपने आयु वर्ग में बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ी स्वत: 2025–26 सत्र के राज्य स्तरीय शिविर में शामिल माने जाएंगे।

2024-25 सत्र में हाल ही में संपन्न इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अपने आयु वर्ग में भाग न लेने वाले किसी भी खिलाड़ी पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

“बॉलर की खोज” कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को भी उनके आयु वर्ग के अनुसार इस शिविर में समायोजित किया जाएगा।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी खिलाड़ी द्वारा पंजीकरण के समय प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़, जानकारी या विवरण किसी भी स्तर पर झूठे, भ्रामक, जाली या गलत पाए जाते हैं, तो उस खिलाड़ी पर दो वर्षों का प्रतिबंध लगाया जाएगा और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे मामलों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, अनुशासनहीनता अथवा बिना किसी वैध कारण एवं पूर्व सूचना के अनुपस्थिति को लापरवाही की श्रेणी में माना जाएगा, और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उक्त सूचना में किसी भी प्रकार का संशोधन या बदलाव आवश्यक होगा, तो उसे पृथक रूप से BCA की आधिकारिक वेबसइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

BCA अंडर-19 कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची 

क्रम संख्या नाम ज़िला
1 आदर्श  राज नालंदा
2 आकांशु राय गोपालगंज
3 अक्षय कुमार बिश्वास अरारिया
4 अमर कुमार भोजपुर
5 अनिकेत  चौधरी सीवान
6 अनिमेष राज सीवान
7 अंकित  राज लखीसराय
8 अंकित कुमार वैशाली
9 अनमोल कुमार पटना
10 अंशु कुमार शेखपुरा
11 अर्जुन  सिंह भोजपुर
12 अर्णव अराव भागलपुर
13 आर्यन  सिंह भागलपुर
14 आर्यन पटेल कैमूर
15 आयुष कुमार सीतामढ़ी
16 आयुष शंकर जेहानाबाद
17 बादल कुमार वेस्ट चंपारण
18 बदल कुमार जामुई
19 दीपक  कुमार मधुबनी
20 देवांशु अर्शवाल कैमूर
21 दीपेश कुमार गुप्ता अरवल
22 फैसल अली जामुई
23 हिमांशु कुमार जामुई
24 जयवर्धन राज लखीसराय
25 करन  कुमार ईस्ट चंपारण
26 मयंक पाण्डेय गया
27 एमडी आलम समस्तीपुर
28 मोहम्मद तौफीक जामुई
29 मोहित कुमार भोजपुर
30 मोनू भरत गोला किशनगंज
31 प्रिंस जेहानाबाद
32 प्रिंस चौहान औरंगाबाद
33 प्रीतम राज गया
34 रजनीश  कुमार मुंगेर
35 रामेश्वर धार जामुई
36 रौनित कुमार पटना
37 रिंकल तिवारी गोपालगंज
38 रितुराज सिंह भोजपुर
39 साहिल गुप्ता शेखपुरा
40 संत कुमार सिंह रोहतास
41 सार्थक झा मधुबनी
42 सत्यम राज वैशाली
43 शिव राज चौधरी शेखपुरा
44 शिवम कुमार झा अरारिया
45 शिवम सिंह भोजपुर
46 सन्नी सिंह भोजपुर
47 उत्कर्ष कुमार पटना
48 उत्तम कुमार सन्नी ईस्ट चंपारण
49 वैभव मिश्रा सीतामढ़ी
50 वीर वर्मा शेखपुरा
51 विकास कृष्णा पटना
52 यश प्रताप यादव पटना
53 योगेश्वर कुमार वेस्ट चंपारण
54 युवराज कुमार पूर्णिया
55 प्रियांशु कुमार सीतामढ़ी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.