Thursday, June 18, 2026
Home Latest Heinrich Classen ने अब वनडे व टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Heinrich Classen ने अब वनडे व टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

by Khel Dhaba
0 comment

केपटाउन, 2 जून। दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने काम और जिंदगी में संतुलन लाने और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग में भी अपनी प्राथमिकताएं तय करने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले लिया।

तैतीस वर्ष के क्लासेन ने पिछले साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। अब उन्होंने सफेद गेंद के प्रारूप से भी विदा ले ली है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 मैच खेलकर 2764 रन बनाये हैं । क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरे लिये यह दुखद दिन है क्योंकि मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है। मुझे यह तय करने में काफी समय लगा कि भविष्य में मेरे और परिवार के लिए क्या बेहतर है। यह काफी कठिन फैसला था लेकिन मैं इससे खुश हूं।

दुनिया भर में टी20 लीग में काफी लोकप्रिय बल्लेबाज क्लासेन ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेला और शतक भी लगाया। अब वह इस महीने के आखिर में अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में सीएटल ओर्कास के लिये खेलेंगे।

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल खेल चुके क्लासेन ने कहा कि पहले दिन से ही देश के लिए खेलना सबसे गौरव की बात रही और मैने हमेशा से इसका सपना देखा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.