Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में हर्ष नव्या सीसी के नीरज का शतक

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में हर्ष नव्या सीसी के नीरज का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में हर्ष नव्या क्रिकेट क्लब ने गोती स्टेटस क्रिकेट क्लब को 102 रन से हराया।

हर्ष नव्या टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुना। पहले खेलते हुए हर्ष नव्या टीम तीन विकेट खो कर 283 रन बनाये। नीरज ने शानदार 102 रन की पारी खेली। कुमार अभिनव ने 52 रन और अमित ने 48 रन बनाये। नरेंद्र,विक्की, शिवाय ने एक-एक विकेट लिये।

जबाब में गोती स्टेटस की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 181 रन ही बना सकी। नरेंद्र ने 36 रन, सौरभ ने 52 रन और अश्मित राज ने 25 रन बनाये। आदित्य गुप्ता ने 3 विकेट, अमित रौशन और नीरज ने दो-दो विकेट लिये।

आज के मैच के मुख्य अतिथि हर्ष नगर क्रिकेट क्लब केअध्यक्ष प्रिंस गौतम, उपाध्यक्ष अमित कुमार, सचिव विनोद कुमार विक्रम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.