Sunday, June 7, 2026
Home Slider न्यूज़ीलैंड टी20 दौरे पर हार्दिक पांड्या करेंगे भारत की कप्तानी

न्यूज़ीलैंड टी20 दौरे पर हार्दिक पांड्या करेंगे भारत की कप्तानी

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला के लिये हार्दिक पांड्या को भारत की कप्तानी सौंपी है।

बीसीसीआई ने सोमवार को टीम की घोषणा करते हुए बताया कि इस दौरे में होने वाली एकदिवसीय शृंखला में शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋषभ पंत दोनों सीरीज में उप-कप्तान होंगे।

न्यूजीलैंड दौरे के लिये पूर्णकालिक कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और के एल राहुल को आराम दिया गया है।

टी20 विश्व कप में भारत के लिये फिनिशर की भूमिका निभाने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

न्यूजीलैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड में वनडे मुकाबलों की टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक।

बांग्लादेश में एकदिवसीय मुकाबलों की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और यश दयाल।

बांग्लादेश में टेस्ट श्रृंखला की टीम: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन , रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.