Thursday, June 4, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games तैराकी भारतीयों का अभियान समाप्त, खाली हाथ लौटेंगे

Hangzhou 2022 Asian Games तैराकी भारतीयों का अभियान समाप्त, खाली हाथ लौटेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 29 सितंबर। भारत के साजन प्रकाश और अद्वेत पेज शुक्रवार को यहां अपने फाइनल में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर रहे जिससे देश का तैराकी अभियान बिना पदक के खत्म हो गया।

साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:57.44 सेकेंड से पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में अद्वेत 2:02.67 सेकेंड के समय से सातवें स्थान पर रहे।

शुक्रवार को अन्य भारतीयों में नीना वेंकटेश (महिला 50 मीटर बटरफ्लाई), वृत्ति अग्रवाल (महिला 800 मीटर), श्रीहरि नटराज (पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक), कुशाग्र रावत और आर्यन नेहरा (पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल), अनीश गौड़ा (पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई) और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.