Tuesday, June 16, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games Chess विदित गुजराती चीन के वेई यी से हारने के बावजूद संयुक्त दूसरे स्थान पर

Hangzhou 2022 Asian Games Chess विदित गुजराती चीन के वेई यी से हारने के बावजूद संयुक्त दूसरे स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 26 सितंबर। भारत के तीसरी वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती मंगलवार को यहां 19वें एशियाई खेलों Hangzhou 2022 Asian Games में पुरुषों की व्यक्तिगत शतरंज स्पर्धा के सातवें दौर में चीन के शीर्ष वरीय वेई यी से हार गये। इस हार के बावजूद यह 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी सात दौर के बाद पांच अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर है। वह वेई यी से आधा अंक पीछे हैं। गुजराती उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने सातवें दौर में इंडोनेशिया के नोवेंद्र प्रियास्मोरो को हराया। उनके 4.5 अंक हैं और वह तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गुजराती ने इससे पहले पांचवें दौर में ईरान के परहम माघसौदलू को और छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव को हराया था। महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने सोमवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन खराब प्रदर्शन के बाद पांचवें दौर में जीत दर्ज की। हम्पी ने उज़्बेकिस्तान की निलुफर याकूबबेवा और जबकि हरिका ने वियतनाम की वो थी किम फुंग को हराया। इन दोनों ने छठे और सातवें दौर की बाजी ड्रॉ कराई।

हम्पी और हरिका दोनों के समान 4.5 अंक हैं और वे तीसरे स्थान पर काबिज होउ यिफान (चीन) और बिबिसारा असौबायेवा (कजाकिस्तान) से आधा अंक पीछे हैं। महिला और पुरुष वर्ग में अभी दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.