Thursday, May 21, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय हैमिल्टन की जीत से एफवन में खिताबी जंग बनी रोचक

हैमिल्टन की जीत से एफवन में खिताबी जंग बनी रोचक

by Khel Dhaba
0 comment

जेद्दा। मौजूदा चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने सऊदी अरब ग्रां प्री जीतकर अंतिम रेस से पहले मैक्स वर्सटाप्पन के साथ फार्मूला वन खिताब की दौड़ रोचक बना दी।

इन दोनों प्रतिद्वंद्वी ड्राइवर के अब समान अंक हैं और ऐसे में अबुधाबी में होने वाली आखिरी रेस में वे खिताबी दौड़ में एक दूसरे को पीछे छोड़ने का प्रयास करेंगे। हैमिल्टन अपने आठवें जबकि वर्सटाप्पन पहले खिताब की कवायद में हैं।

हैमिल्टन ने लगातार तीसरी रेस जीतकर अपने अंकों की संख्या वर्सटाप्पन के समान 369.5 पर पहुंचा दी है। ब्रिटेन का यह ड्राइवर अब आठवां खिताब जीतने और माइकल शूमाकर से आगे निकलने के करीब पहुंच गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights