Thursday, May 21, 2026
Home Slider बिहार सीनियर कबड्डी : पटना, बेगूसराय और सीतामढ़ी दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में

बिहार सीनियर कबड्डी : पटना, बेगूसराय और सीतामढ़ी दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेगूसराय के बिहट के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में चल रही आरएन सिंह 47वीं बिहार राज्य सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बेगूसराय, पटना, सीतामढ़ी और सीवान ने प्रवेश कर लिया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पटना, सीतामढ़ी, बेगूसराय और लखीसराय ने प्रवेश पाया।

महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बेगूसराय का मुकाबला पटना के साथ सीतामढ़ी का मुकाबला सिवान के साथ खेला जाएगा वही पुरुष वर्ग में पटना का मुकाबला सीतामढ़ी से साथ वहीं बेगूसराय का मुकाबला लखीसराय का मुकाबला खेला जाएगा

प्रतियोगिता का दूसरे दिन पुरुष वर्ग में लखीसराय ने गया को 46-26, बेगूसराय ने मधेपुरा को 46-19, सीतामढ़ी ने भागलपुर को 47-32,पटना ने लखीसराय को 50-35, गया ने सिवान को 54-32, बेगूसराय ने सीतामढ़ी को  38-19, मधेपुरा ने भागलपुर को 64-21, पटना ने गया को 43-22 से हराया।

वही महिला वर्ग में सीतामढ़ी नेभागलपुर को 58-24, बेगूसराय ने नवादा को 33-06, लखीसराय ने पूर्णिया  को 44-26, सीतामढ़ी ने पटना को 27-24, सीवान ने भागलपुर को 56-44, बेगूसराय ने लखीसराय को 41-16, नवादा ने पूर्णिया को 53-17, पटना ने भागलपुर को 71-03 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights