Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार के क्रिकेट रहनुमाओं का आरा के होटल आदित्य इन में लगा जमावड़ा, एजीएम कल

बिहार के क्रिकेट रहनुमाओं का आरा के होटल आदित्य इन में लगा जमावड़ा, एजीएम कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की नई सरकार की पहली आमसभा की बैठक कल भोजपुर जिला के जिला मुख्यालय आरा के होटल आदित्य इन में आयोजित की जायेगी। आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी वहां पहुंच चुके हैं। लगभग 25 जिलों के पदाधिकारी भी वहां पहुंच चुके हैं।

नई सरकार के इस बैठक से बिहार के खिलाड़ियों को काफी उम्मीद है क्योंकि अपने गठन के चार महीने बीत जाने के बाद भी नई सरकार की ओर अभी तक खिलाड़ियों के लिए एक भी सुखदायक घोषणा नहीं की गई है। अभी तक अधिकारी अपनी ही लड़ाई लड़ रहे थे पर मामला शांत होने के बाद खिलाड़ियों व क्रिकेटप्रेमियों को बेहतर फैसले की उम्मीद है।

नई सरकार के पदाधिकारियों की सरकार बनने के बाद पहली बार जिला यूनिट के पदाधिकारियों के साथ बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। अगले सीजन में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट से लेकर क्रिकेट के विकास के लिए कई निर्णय लिये जायेंगे।

इस बैठक के दौरान वैसे दिग्गज हस्तियां बैठी हुई नजर आयेंगी जो पिछली सरकार में अलग-थलग कर दी गई थीं।

गौरतलब है कि एजीएम को लेकर पिछले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और सचिव संजय कुमार के बीच खींचातनी थी लेकिन दोनों पक्षों की ओर हुए सुलह के लिए किए प्रयास के बाद मामला शांत हो गया और बैठक एक जगह हो पायी है। अध्यक्ष ने घोषणा थी कि एजीएम आरा के होटल आदित्य इन में होगी। इस बीच सचिव ने घोषणा कर दी थी कि एजीएम पटना के अलकाजार होटल में होगी। बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को लेकर भी संशय था पर अब मामला पूरी तरीके से निबट गया जो बिहार के क्रिकेट के लिए बेहतरी होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.