मोतिहारी, 16 दिसंबर। ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ सत्र-2023-24 की क्रिकेट गतिविधि आगाज करने जा रहा हैं।17 दिसंबर से स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर महारानी जानकी कुँवर क्रिकेट क्लब और द इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले से क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का आगाज होगा।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि राज के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मलय बनर्जी(पुलक दा) के नाम पर इस टूर्नामेंट को समर्पित करते हुए इसीडीसीए द्वारा इस टूर्नामेंट का नाम मलय बनर्जी (पुलक दा) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट रखा गया है। 17 दिसंबर सुबह 10 बजे होनेवाले उदघाटन समारोह की भी तैयारी भी इसीडीसीए द्वारा कर लिया गया हैं। आरक्षी अधीक्षक पू.च. कांतेश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि इसीडीसीए से संबद्ध 26 क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही हैं जिसका फाईनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा।



