Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला ए डिवीजन cricket league का शानदार आगाज

पूर्वी चंपारण जिला ए डिवीजन cricket league का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 10 मार्च। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी चंपारण जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के उदघाटन मुकाबले में आपन क्रिकेट क्लब मोतिहारी ने विजयी क्रिकेट क्लब ढ़ाका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दिया।

 

 

 

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी विजयी क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में सिर्फ 29/10 रन(11ओवर) के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आँकड़ा नही छू पाया।आपन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मुन्ना ने 4 विकेट और बबलु ने 2 विकेट लिया।जवाब में खेलने उतरी आपन क्रिकेट क्लब की टीम ने 4 ओवर में 30/1 रन का स्कोर बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।टीम की ओर से रेहान ने नाबाद 17 रन बनाए। विजयी क्रिकेट क्लब ढ़ाका के गेंदबाज प्रीतम को 1 विकेट मिला।मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व मो.तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में हरप्रीत रहे।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आपन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मुन्ना को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी सह इसीडीसीए सेलेक्शन कमिटी चेयरमैन रामप्रकाश सिन्हा ने दिया।

 

 

 

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ए डिवीजन के दूसरे मुकाबले में विजयी क्रिकेट क्लब ढ़ाका की टीम एस. सी. क्रिकेट एकेडमी के सामने होंगी।

 

 

 

मौके पर इसीडीसीए के अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु, कन्वेनर गुलाब खान व अभिषेक कुमार छोटू ,वरिष्ठ खिलाड़ी मो. आलम इत्यादि की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.