Thursday, June 4, 2026
Home Slider देवघर में 12वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री का शानदार समापन, रामगढ़ व धनबाद विजेता

देवघर में 12वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री का शानदार समापन, रामगढ़ व धनबाद विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं देवघर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 12वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन के के एन स्टेडियम,देवघर में किया गया जिसमें पूरे राज्य से लगभग 950 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।

इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने झंडा दिखाकर दौड़ प्रारंभ करायाl

इसके पश्चात विजेता खिलाड़ियों को देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत कियाl वहीं आज के समारोह का स्वागत भाषण देवघर सचिव आशीष झा ने तथा धन्यवाद व्यक्त  एथलेटिक्स संघ के सचिव सी डी सिंह ने किया।

इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के सी ई ओ एस के पाण्डेय, जामताड़ा के आर आर मिश्रा, दुमका के बरुन कुमार, सरायकेला सिकन्दर महतो, साहेबगंज के योगेश यादव, बोकारो आशु भाटिया, पश्चिमी सिंहभूम के अजय नायक,  कोच अरविन्द कुमार, पाकुड़ के रणवीर सिंह,देवघर मनोज मिश्रा, शशांक भूषण सिंह, रामगढ़ शैलेश शर्मा, गुमला प्रभात रंजन तिवारी तकनीकी पदाधिकारी अनवर हुसैन, राकेश सिंह, कमरूद्दीन, मो0 फरीद, कुणाल कुमार, मो 0 बेलाल, दीपक कुमार, एस0 के 0 पांडे, सागर समेत अन्य लोगो का सराहनीय सहयोग रहा l

टीम चैंपिनशिप

पुरुष वर्ग
विजेता – रामगढ़
उपविजेता- पूर्वी सिंहभूम

महिला वर्ग
विजेता- धनबाद
उपविजेता-सरायकेला

बालक 20 वर्ष
विजेता- धनबाद
उपविजेता- गुमला

 बालक 18 वर्ष
विजेता- बोकारो
उपविजेता- धनबाद

बालिका 18 वर्ष
विजेता- देवघर

बालिका 16 वर्ष
विजेता- लोहरदगा
उपविजेता- धनबाद

पदक विजेता विभिन्न वर्ग

बालिका 16 वर्ष 2 किलोमीटर
I- सुस्मिता  कुमारी- रांची
Il -संतोसी उराव- लोहरदगा
Ill -काजल कुमारी – जामताड़ा
IV- पिंकी कुमारी- साहेबगंज
V – डिंपी कुमारी धनबाद
VI – हेमंती कुमारी – जे एस एस पी एस

बालिका 18 वर्ष 4 किलोमीटर
I –  श्रुति शर्मा-धनबाद
Il -खुशबू  बढ़ाईक -गुमला
Ill -तारा कुमारी -देवघर
IV- आयुषी झा-बोकारो
V- प्रिया कुमारी- पलामू
VI – पिंकी कुमारी-देवघर

बालिका 20 वर्ष – 6 किलोमीटर
I – ममता कुमारी- रांची
Il -मोनिका- धनबाद
Ill आरती कुमारी-रामगढ़
IV- नेहा कुमारी- धनबाद
V-रीया कुमारी- बोकारो
VI- होलीका- धनबाद

महिला वर्ग – 10 किलो मीटर
I -अंजू कुमारी -रांची
II – अनीता दास – धनबाद
III -प्रतिमा कुमारी -गुमला
IV -सकारो बेसरा -सरायकेला
V-होलिका मोदी  – धनबाद
VI -संगीता कुमारी – धनबाद

बालक 16 वर्ष : 2 किलो मीटर
I -मुकेश महतो -बोकारो
II -मोतीलाल महतो- धनबाद
III -सुशील उराव –  गुमला
IV – उमेश यादव  – धनबाद
V – संतोष कुमार -जामताड़ा
VI – प्रकाश -बोकारो

बालक 18 वर्ष :  6 किलो मीटर
I -लखन सोरेन – पूर्वी सिंहभूम
Il -अरविन्द उराव – गुमला
III – लाऊ कांदुलिया – प0सिंह भूम
Iv – विपिन कुमार – साहेबगंज

बालक 20 वर्ष : 8 किलो मीटर
I –  प्रीतम कुमार- हजारीबाग
Il – अनिश साहू- गुमला
III -सतीश कुमार – रांची
IV-संदीप यादव – हजारीबाग
V- मंजीत कुमार – जामताड़ा
 VI – विज्ञान पन्ना- गुमला

पुरुष वर्ग -10 किलो मीटर
I -अर्जुन टुडू- पूर्वी सिंह भूम
II -मुकुंद बानरा – प0सिंह भूम
III -राकेश महतो धनबाद
IV -वनतुश मरांडी दुमका
v- रवि मुर्मू पूर्वी सिंह भूम
vI – कामेश्वर प्रसाद हजारीबाग

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.