पटना, 11 अप्रैल। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में शनिवार यानी 11 अप्रैल को स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर संपन्न कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन 6 का खिताब जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने अपने नाम कर लिया। फाइनल में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आरआईटी चैंपियंस को 131 रन से पराजित किया।
आरआईटी चैंपियंस चैंपियंस ने टॉस जीतकर ब्लास्टर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि ब्लास्टर्स की शुरुआत निराशजनक रही। ओपनर बल्लेबाज नहीं चल सके। चौथे विकेट के लिए बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान अमन ने धुआंधार पारी खेली महज 53 गेंदों में 13 छक्के और 7 चौके की मदद से नाबाद 134 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 232 रन कर दिया।
जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस की टीम बड़े लक्ष्य का सामना नहीं कर सकीं। पूरी टीम 16.2 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम के कप्तान अमन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 20 ओवर में 4 विकेट पर 232 रन, आयुष्मान जैन 27, रवि कुमार 11, अमन कुमार नाबाद 134, रोहित झा 24, करन कुमार नाबाद 17, अतिरिक्त 14, शिवम 2/42, आकाश गुप्ता 1/22, हरिओम 1/36.
आरआईटी चैंपियंस: 16.2 ओवर में 101 रन पर आलआउट, अभिमान 34, मुन्ना कुमार 10, सूर्या सिंह नाबाद 30, आकाश गुप्ता 11, अतिरिक्त 7, विनय कुमार 1/11, करन कुमार 2/23, उज्ज्वल उजाला 1/24, जैकी 1/9, रोहित झा 2/6, अनूज कुमार झा 1/7, आयुष्मान जैन 1/3.